मंगलवार, 22 अप्रैल 2014

अमेरिका मे होली

अमेरिका मे होली है
लेकिन यह कैसी होली है

न कोई ढोलक 
न कहीं मजीरे
न कहीं रंगोली 
न चौराहे पर जली  होली है 
फिर यह कैसी होली है

न कही भांग 
न कही ठंडाई
न चंगो की थाप
न कोई अक्षत रोली है 
फिर यह कैसी होली है

न साली का मजाक 
न समधिन का मिलाप 
न देवर की चुहल बाजी 
न भाभी की ठिठोली है 
फिर यह कैसी होली है 

न गुझियों की महक 
न हलवे की खुशबु 
न गालों पर गुलाल
न कोई हमजोली है 
फिर यह  कैसी होली है 

अमेरिका मे होली है
फिर यह कैसी होली है। 






















































`

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें