होली का रंग
बिखरा चहुँ ओर
बेबस मन।
धरा फागुनी
झूम रही टोलियाँ
रंग बरसे ।
फागुनी हवा
पगलाई कोयल
तराने गाये।
फागुन आया
भीगे कंचन अंग
मन हर्षाया।
चाँदनी रात
फागुन की तरंग
आ साथ चल।
गोकुल दंग
राधा किसन संग
रास रचाये।
पीया मानेना
करके बरजोरी
अंग लगाए।
लगाओ आज
प्यार का गुलाल
मलमल के।
लगाओ आज
प्यार का गुलाल
मलमल के।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें