रविवार, 29 जून 2014

पतझड़


पिट्टसबर्ग का
पतझड़ भी बड़ा
सुहावना होता है

पतझड़ लगते ही
पेड़-पौधों  के पत्तों रंग बदलने लगता है

लाल,गुलाबी,पीले
 बेंगनी आदि रंगों में
   पेड़ बहुत सुन्दर लगते हैं 

जमीन पर गिरते
 रंगीन पत्ते धरती को 
एक नया परिधान देते हैं 

दूर-दूर से लोग
प्रकृति के इस सुन्दर
   नज़ारे को देखने आते हैं  

पतझड़ के मौसम
में भी ढेर सारी खुशियाँ
   बटोर कर साथ ले जाते है  

काश। हम भी
इन पेड़-पौधों से
कुछ सीख ले पाते

अपनी जिन्दगी से
थोड़े से प्यार के रंग दूसरो की
जिन्दगी में दे पाते। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें