रविवार, 29 जून 2014

पिट्सबर्ग




पहाड़ों में बसा सुन्दर शहर
तीन नदियों का संगम स्थल
हरे भरे खेत,गोल्फ के मैदान
एवर ग्रीन सिटी - पिट्सबर्ग 


जंगलो में ट्रेकिंग, बाइकिंग ,कैम्पिंग
नदियों में बोटिंग, राफ्टिंग, रोविंग   
केसीनो,बैले थियेटर,कॉफ़ी हाउस
सिटी ऑफ़ इंटरटेनमेंट - पिट्सबर्ग 


सड़कों पर दौड़ती रंगीन गाड़ियाँ
पुटपाथों पर दौड़ते लड़के-लड़कियाँ 
सर्राटे से भागती हुई साईकलें 
रनिंग सिटी - पिट्सबर्ग 


घरों के सामने सुन्दर बगीचे
रंग -बिरंगे खुशबू वाले फूल
चेरी, ऐपरिकोट,स्ट्राबेरी के पेड़
सिटी ऑफ़ फ्लोवर्स- पिट्सबर्ग 


हस्ट-पुष्ट और स्वस्थ नागरिक
चहरों  पर हँसी और मुस्कराहट
परिश्रमी, दयालु  और परोपकारी   
ऐनरजेटिक  सिटी - पिट्सबर्ग    


फुटबाल, होकी, टेनिस के खिलाड़ी  
बेसबाल और गोल्फ के शोकीन
पाईरेट्स-स्टीलर्स-पेंगुइन के मुकाबले
सिटी ऑफ़ चेम्पियनस - पिट्सबर्ग 


मेडीसिन और ट्रांसप्लांट सर्जरी में
विश्व में विख्यात यु. पी. ऍम. सी.
टेकनोलोजी में अग्रणी सी. ऍम. यु.
आठ  युनिवर्सिटीज का शहर - पिट्सबर्ग 


पहाड़ों पर अनेक किस्म के पेड़  
फूलों से  लदी रंग बिरंगी झाड़ियाँ
फाल में नंदन कानन का सौन्दर्य
अमेरिका का मिनी स्वर्ग - पिट्सबर्ग 


आकाश में चांदनी बिखेरता चाँद 
तारों से झिलमिलाती सुनहरी रातें 
चारो ओर चमचमाते हुए जुगनू
प्राइड ऑफ अमेरिका - पिट्सबर्ग ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें